{"_id":"66dcb026570c33f17e0080c4","slug":"woman-riding-bike-with-son-dies-in-accident-basti-news-c-207-1-sgkp1006-123432-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हादसे में बेटे के साथ बाइक से जा रही महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हादसे में बेटे के साथ बाइक से जा रही महिला की मौत
Sun, 08 Sep 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 08 Sep 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर तेनुआ गांव के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर तेनुआ गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में ठोकर मार दिया। हादसे में बेटे के साथ बाइक पर बैठकर जा रही महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर में लगी गंभीर चोट के चलते उसकी मौके पर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, पैकोलिया क्षेत्र के भीटी मिश्र गांव निवासी राम स्वरूप की पत्नी किरण देवी (49) शनिवार की शाम बेटे कृष्ण कुमार के साथ बस्ती से बाइक से लौट रही थीं। गांव वालों के मुताबिक कृष्ण कुमार भीटी मिश्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। तेनुआ गांव के पास हाईवे पर बने ओवरब्रिज पर ओवरटेक करते समय किसी वाहन ने बाइक में ठोकर मार दिया।
ठोकर से बाइक पर बैठी महिला उछलकर सड़क पर दूर तक घिसतटी चली गई। सिर में लगी गंभीर चोट के चलते महिला की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को सीएचसी ले गई। मौजूद चिकित्साधिकारी नंद लाल यादव ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मां का शव देखकर बेटा दहाड़े मारकर रोने लगा। पुलिस शव को थाने ले गई।