{"_id":"5da216f88ebc3e016968908a","slug":"woman-player-basti-news-gkp325229732","type":"story","status":"publish","title_hn":"234 महिला खिलाड़ी कबड्डी में दिखाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
234 महिला खिलाड़ी कबड्डी में दिखाएंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबड्डी में 234 महिला खिलाड़ी दिखाएंगी दम
बस्ती। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी पर राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 24 अक्तूबर से किया जा रहा है। मेजबानी मिलने की जानकारी होने के बाद से ही खेल विभाग इन दिनों प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटा हुआ है। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों के 234 खिलाड़ियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे।
हाल ही में शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय खो-खो एवं वालीबॉल प्रतियोगिता संपन्न हुई है। स्टेडियम प्रशासन मूसलाधार बारिश मेें प्रतियोगिता का सफल आयोजन कराने में कामयाब रहा। शानदार आयोजन के बदौलत खेल निदेशालय ने एक बार फिर खेल विभाग को कबड्डी की मेजबानी दिया है। खेल विभाग इन दिनों प्रतियोगिता की तैयारियों में लगा हुआ है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश भर से आने वाले खिलाड़ियों को रुकने की व्यवस्था कर ली गई। जिला विद्यालय निरीक्षक और उद्यान विभाग इसमें मदद कर रहा है। खेल के दौरान चोटिल खिलाड़ियों के लिए जिला अस्पताल में दो बेड आरक्षित किए गए हैं। आपातकालीन स्थित के लिए एक एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए स्टेडियम में पुलिस बल तैनात की जाएगी। प्रतियोगिता में नगर पालिका भी अपना योगदान दे रही है। प्रतियोगिता 24 से 26 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। आरएसओ ने कहा कि कबड्डी कोर्ट मैट से तैयार कराया जाएगा।