फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman left purse in bus, staff called and returned it

Basti News: बस में महिला का छूटा पर्स, स्टाफ ने बुलाकर वापस किया

Thu, 26 Dec 2024 05:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 26 Dec 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Woman left purse in bus, staff called and returned it
बस्ती। डिपो से दिल्ली तक संचालित रोडवेज बस में लखनऊ की एक महिला यात्री का पर्स छूट गया था। चालक-परिचालक व अधिकारियों ने यात्री को बस्ती बुलाकर पर्स को वापस कर दिया।
विज्ञापन

लखनऊ निवासी सुनील कुमार पत्नी के साथ मंगलवार को बस्ती डिपो की बस से दिल्ली से लखनऊ आ रहे थे। लखनऊ बस स्टेशन पर पहुंचे तो उनकी पत्नी अपना पर्स सीट पर ही भूल गईं। इसमें उनके जेवरात व दो हजार रुपये रखे थे। बस आगे बढ़ने पर कंडक्टर मनोज कुमार चौरसिया की नजर पर्स पर पड़ी तो उसने अपने कब्जे में लेकर विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप में सूचना दे दी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ परेशान यात्री ने लखनऊ डिपो के अधिकारियों से संपर्क साधा तो उसे पता चला कि उसका पर्स बस्ती पहुंच रहा है। यात्री ने पत्नी के साथ तत्काल बस्ती का रुख कर लिया और बस डिपो पहुंच गया। जहां डिपो के जिम्मेदार अधिकारी इंद्रजीत तिवारी ने परिचालक मनोज कुमार चौरसिया, चालक पंकज सिंह व नंदकिशोर गुप्ता की मौजूदगी में यात्री का पर्स सौंप दिया। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed