फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman falls from moving bike, dies

Basti News: चलती बाइक से गिरी महिला, मौत

Tue, 11 Aug 2026 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Woman falls from moving bike, dies
रुधौली। मंगलवार को दोपहर लगभग एक बजे रुधौली थाना क्षेत्र के कोहरा पुलिया के पास बाइक पर बैठकर जा रही एक महिला चलती बाइक से फिसल कर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे सीएचसी रुधौली लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रुधौली थाना क्षेत्र की हटवा निवासिनी पुष्पा देवी (25) अपने कोहरा निवासी रिश्तेदार अमित के साथ रुधौली की तरफ आ रही थीं, अभी वह कोहरा स्थित पुलिया पर पहुंची थीं कि अचानक अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गईं। घटना में पुष्पा को सिर पर गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी रुधौली लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed