फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman arrested for committing suicide at home

घर में आत्महत्या करने के मामले में महिला गिरफ्तार

Fri, 07 Oct 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Woman arrested for committing suicide at home
घर में आत्महत्या करने के मामले में महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

- महिला के घर में बृहस्पतिवार को मिला था डीजे संचालक का शव
- पोस्टमार्टम में फांसी लगाने से मौत होने की हुई थी पुष्टि
- कप्तानगंज थाने के फरेंदा सेंगर गांव की घटना
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा सेंगर गांव की जिस महिला के घर में बृहस्पतिवार 30 वर्षीय आरकेस्ट्रा संचालक का शव मिला था, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। देर रात मृतक दुर्गेश के पिता राम यज्ञ ने पड़ोस की महिला शुभांति पत्नी संतोष के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया था कि शुभांति की वजह से उसके बेटे ने आत्महत्या की। एसएचओ सत्येंद्र कुंवर ने बताया कि आरोपी महिला के घर दुर्गेश का अक्सर आना-जाना था। उसका पति मुंबई रहता है। घर में वह अपने बच्चों के साथ रहती है। नामजद मुकदमा दर्ज होने पर शुक्रवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि कप्तानगंज क्षेत्र के फरेंदा सेंगर गांव के रहने वाले राम यज्ञ गांव के चौकीदार हैं। उनके बेटे दुर्गेश कुमार मुर्गी पालन के साथ आरकेस्ट्रा चलाने का व्यवसाय करते थे। बुधवार शाम दुर्गा मूर्ति विसर्जन में पंडुल घाट पर गए थे। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। चूंकि वह अक्सर पड़ोस की शुभांति के घर में आते-जाते थे, इसलिए परिवारवालों ने सोचा कि उसके घर में ही होगा। सुबह तक घर न आने पर परिवार के लोगों ने शुभांति से दुर्गेश के बारे में पूछा लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया। पुख्ता शक होने पर गांव के प्रधान अजय सिंह की सूचना पर महराजगंज चौकी प्रभारी ललितकांत यादव और सीओ कलवारी विनय कुमार चौहान पहुंच गए। पुलिस ने गांव वालों के सामने दरवाजा खुलवाया तो अंदर दुर्गेश का शव कमरे में जमीन पर पड़ा था। शरीर पर केवल अंडर वियर था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में फंदा लगाकर आत्महत्या की बात सामने आई। पुलिस ने शुभांति से फिर पूछताछ की लेकिन वह यह कहते हुए नकारती रही कि उसे इस बारे में कुछ नहीं मालूम है। हालांकि मृतक के पिता ने उसके विरुद्ध नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया तो उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed