फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman Accused of Murdering Innocent Son Arrested

Basti News: मासूम बेटे का कत्ल करने की आरोपी महिला गिरफ्तार

Wed, 27 May 2026 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Woman Accused of Murdering Innocent Son Arrested
कप्तानगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरदी गांव में 13 मई को अपने कमरे में बंद करके मासूम बेटे प्रभव सिंह 6 वर्ष का चाकू से गला रेतकर हत्या करने वाली महिला 13 दिन बाद शहर के रोडवेज से गिरफ्तार कर ली गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वह अपने घर जा रही है। इस बीच पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में महिला को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हरदी खास गांव के रहने वाले संदीप सिंह उर्फ सनी सिंह पोल्ट्री और मछली फार्म चलाकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। 13 मई की सुबह वह अपने पोल्ट्री फार्म पर गए हुए थे। इसी बीच उनकी पत्नी कीर्ति सिंह अपने मासूम बेटे प्रभव को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बेटे का चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। खून से लथपथ शव देखने के बाद उसने अपने ऊपर भी आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीर्ति ने चाकू से अपने गले और हाथ की नस को चाकू से काट ली। इसके बाद बंद कमरे में चिल्लाने लगी। घर पर मौजूद सास और आसपास के लोग एकत्र हुए। अंदर से फाटक बंद होने के कारण पति संदीप और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर खोला गया तो अंदर बेटे का शव पड़ा मिला। महिला भी खून सनी हुई मिली। पति संदीप महिला का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वह पिछले 13 दिन से जिला अस्पताल में भर्ती थी। इस अवधि में बाहर पुलिस पहरा भी दे रही थी। मंगलवार को वह अस्पताल से जैसे ही डिस्चार्ज हुई पुलिस सक्रिय हो गई।

रोडवेज के पास से उसे गिरफ्तार कर पुलिस कप्तानगंज थाने ले गई। पूछताछ में महिला ने बताया कि घर में सास और पति से उसका काफी दिनों से विवाद चल रहा था। पति और सास के ताने से तंग आकर उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में हत्यारोपी महिला को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed