फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   With 'Modi on the country's question'

‘देश के सवाल पर हम मोदी के साथ’

Sat, 09 Mar 2019 12:42 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 09 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
With 'Modi on the country's question'
‘देश के सवाल पर हम मोदी के साथ’ - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। लोकसभा चुनाव-2019 महासंग्राम के तहत आधी आबादी से अमर उजाला की डिजिटल टीम शुक्रवार को रू-ब-रू हुईं। शहर के जीवीएम कान्वेंट स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आधी आबादी ने खुलकर अपनी बातें रखीं। स्थानीय समस्याओं को उठाया परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सिरमौर भी बताया। कहा कि इस चुनाव में राजनीतिक दलों के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही मुख्य मुद्दा हैं। इनके अलावा अन्य समस्याएं गौड़ हैं।
विज्ञापन


आधी आबादी का कहना था कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए केंद्र  की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने तमाम कार्य किए हैं। सबसे बड़ी बात आज हर परिवार की कम से कम एक महिला खुद आगे बढ़कर घर से बाहर निकलकर काम कर रही है। देश के सवाल पर आधी आबादी मोदी के साथ है। महिलाओं ने कहा कि शिक्षा में महिला सम्मान का विषय भी जोड़ा जाना चाहिए। इसी क्रम में सुबह आठ बजे चाय की चुस्कियों के बीच टीम ने रोडवेज स्थित दुकान पर आम लोगों से बात की। यहां अधिकांश लोग स्थानीय समस्याओं पर मुखर हुए। बोले, शहर की स्थिति कई सालों से जैसी थी, अब भी वैसी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed