फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   With love losers, the seven rounds at the police station

प्यार के आगे हारे, थाने में हुए सात फेरे

Tue, 09 Aug 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Tue, 09 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
With love losers, the seven rounds at the police station
कलवारी पुलिस ने प्रेमी युगल की करायी शादी।
कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरी गांव के प्रेमी युगल यह साबित करने में कामयाब रहे कि प्रेम सच्चा हो तो मंजिल मिल जाती है। घर से फरार होकर नई दुनिया बसाने निकले इन परिंदों को पुलिस ने ढूंढ निकाला और जब उनकी कहानी सुनी तो कान खड़े हो गए। विषय की संवेदनशीलता भांपते हुए इंस्पेक्टर कलवारी ने परिवार वालों को समझाया। आगे-पीछे की सोचकर परिवार वालों ने भी हां कर दी। आनन-फानन में थाना परिसर में ही सात फेरे कराए गए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पिंटू और ज्योति ने दांपत्य बंधन स्वीकार किया।  
विज्ञापन


कुसौरी निवासी मदनलाल रविवार को थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी बेटी घर से नाराज होकर कहीं चली गई है। पुलिस ने तत्परता बरतते हुए मामले की छान-बीन शुरू की तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला। दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मंगलवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। सबकी मौजूदगी में लडकी-लड़के ने एक दूजे का साथ छोड़ने से इनकार कर दिया। उसकी जिद के आगे सबको झुकना पड़ा। इस मौके पर  दोनो पक्षों से हेमचंद, राजकुमार, दिलीप, रोषन, राम केवल, श्रीधर अजुर्न,  राम बहाल, तुलसी प्रसाद, सरोज कुमार, दिगविजय सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed