फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Winning talents in sports competitions rewarded

Basti News: खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभाएं पुरस्कृत

Wed, 20 Dec 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 20 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Winning talents in sports competitions rewarded
महादेवा, बस्ती। बनकटी के एसडीएस पब्लिक स्कूल खड़ौहा में स्व. शिवदयाल शुक्ल की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं विज्ञान प्रदर्शनी के विभिन्न विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त कर्नल केसी मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. अजीत मणि त्रिपाठी ने प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

एसडीएस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य गिरिजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि स्व. पं. शिवदयाल शुक्ल की स्मृति में उक्त प्रतियोगिता विगत तीन वर्ष से आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता तीन दिनों तक संचालित हुई, जिसमें विभिन्न वर्गों में आयोजित स्पर्धा में नौ सौ से अधिक विधार्थियों ने दौड़, कबड्डी, खो-खो, कुर्सी दौड़, जलेबी कूद, धीमी साइकिल रेस, बॉल थ्रो, बैडमिंटन व वॉलीबाल में प्रतिभाग किया। इसमें से निर्णायक मंडल ने तीन सौ खिलाड़ियों को विजेता घोषित किया। मुख्य अतिथि कर्नल केसी मिश्र नें कहा कि संयमित जीवन से कोई भी मंजिल प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने जीवन में सफलता प्राप्त करने के विभिन्न मंत्र एवं सुझाव खिलाड़ियों के बीच साझा किए।
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की छात्रा सलोनी के सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यालय के प्रबंधक संजय उपाध्याय नें भावी कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन विजय उपाध्याय एवं प्रतिमा दूबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अजय उपाध्याय, संजय सिंह, रमेश कुमार पांडेय, अनिल त्रिपाठी, दिनेश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed