{"_id":"68bb44258c85dbea2806d3e8","slug":"will-take-the-help-of-police-in-finding-hiv-high-risk-group-basti-news-c-207-1-bst1005-143310-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एचआईवी के उच्च जोखिम समूह की खोज में पुलिस का लेंगे सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एचआईवी के उच्च जोखिम समूह की खोज में पुलिस का लेंगे सहयोग
Sat, 06 Sep 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। एएनएम प्रशिक्षण केंद्र बस्ती में उम्मीद संस्था की ओर से संचालित लक्षित हस्तक्षेप (टीआई) परियोजना, दिशा टीम बस्ती व लिंक वर्क्स स्कीम के संयुक्त तत्वावधान में समुदाय सलाहकार समिति की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। उच्च जोखिम समूह एमएसए, एफएसडब्ल्यू, आईडीयू व टीजी की अनुमानित संख्या को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। नेटवर्क ऑपरेटर के बारे में पता लगाने और उनके क्लाइंट का प्रोफाइल भी बनाना जाएगा। इस कार्य में पुलिस बल का भी सहयोग लिया जाएगा।
टीआई के परियोजना प्रबंधक शरद चंद्र जायसवाल ने पी-एमपीएसई-2 के बारे में विस्तृत रूप से बताया। एनएसीओ, यूपीएसएसीएस व दिशा टीम बस्ती की ओर से कार्यों का मूल्यांकन भी किया जाएगा। यदि कार्य के दौरान क्षेत्र में कोई विवाद, बाधा आती है तो इस में पुलिस पूरा सहयोग करेगी। एसपी के प्रतिनिधि रूप में मौजूद सीओ प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सभी थानों को पत्र जारी किया जाएगा। थाने से सहयोग ले सकते हैं। सीपीएम अखिलेश सिंह ने सुझाव दिए। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने कहा कि एचआईवी के जोखिम वाले समूह को खोजकर इस बीमारी के फैलाव को कम किया जा सकेगा। अध्यक्षता जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके गुप्ता ने की। रवि प्रताप, धर्मेश तिवारी, विनोद कुमार, शिवांगी शुक्ला, मधु मिश्रा व रामजी मौजूद रहे। अम्बुज, एसएस के मैनेजर प्रत्यूष पांडेय ने जानकारी दी। डीपीआरओ घनश्याम सागर, डॉ. जेपी कुशवाहा, मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।