{"_id":"6aff68265fe31fadd4022ab9","slug":"wife-murdered-digvijay-by-strangling-him-with-a-scarf-arrested-basti-news-c-207-1-bst1001-172218-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पत्नी ने गमछे से गला कसकर की थी दिग्विजय की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पत्नी ने गमछे से गला कसकर की थी दिग्विजय की हत्या, गिरफ्तार
विज्ञापन
बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नकटीदेई तिनियहवा गांव में घर के अंदर हुई दिग्विजय चौधरी (50) की मौत का रहस्य पुलिस ने खोल दिया है। उसकी हत्या कोई और नहीं उसकी पत्नी ने ही की थी।
बृहस्पतिवार को कप्तानगंज पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी लीलावती (45) वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त लाठी और गेरुआ रंग का गमछा भी बरामद किया गया है। आरोपी पत्नी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने हत्या से जुड़े साक्ष्य संकलित कर लिए हैं। गिरफ्तार पत्नी ने स्वयं हत्या करने की बात कबूल की है। पूछताछ में उसने बताया कि उनके दो लड़के हैं, दोनों बाहर रहते हैं। जिनका अभी विवाह नहीं हुआ है। पति दिग्विजय कुमार शराब पीने के लती हो गए थे। वह अक्सर शराब के नशे में घर आते थे और लड़ाई-झगड़ा करते थे।
वह खेती किसानी के लिए घर में दस हजार रुपये रखी थी। 16 नवंबर को पति ने बिना उन्हें बताए निकाल लिया था। रात में जब पति शराब पीकर घर पहुंचा तो वह रुपये के बारे में जवाब-सवाल करने लगी। इसके पति ने घर में रखे लाठी से उन्हें मारने लगा। प्रतिक्रिया में पत्नी ने लाठी छीनकर पति को मारा-पीटा।
विज्ञापन
जब वह बिस्तर पर गिर गया तो गमछे से उसका गला दबा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय बेटा रजनीश मामा के घर गया था। बता दें कि इस मामले में बेटे राजन वर्मा ने अपनी मां के खिलाफ तहरीर देकर हत्या की प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। बेटे ने तहरीर में पिता के शराब पीने और पूर्व में खेत बेचने का जिक्र किया है। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई रविंद्र कुमार यादव भी शामिल रहे।