{"_id":"624de13f1fb2ab626665ba67","slug":"wife-husband-arrested-basti-news-gkp432409134","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर इरादतन हत्या के आरोपी पति पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर इरादतन हत्या के आरोपी पति पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैर इरादतन हत्या के आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दुबौलिया (बस्ती )। थाना क्षेत्र के बैरागल गांव में कूड़ा जलाने को लेकर शुरू हुए विवाद में पड़ोसी महिला पर हंसिया से वार करने वाली नूरतारा और उसके पति रईस को पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र के ललहवा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार तीन मार्च को दुबौलिया थाना क्षेत्र के बैरागल गांव निवासी सैय्याद अली ने अपने घर के सामने पड़ोसी महिला नूरतारा एवं पति रईस कूड़ा जला रहे थे। सैय्याद अली ने कूड़ा जलाने से मना किया तो विवाद हो गया। नूर तारा ने सैय्याद के ऊपर ईंट से हमला कर दिया गया। बीच बचाव करने आई सैय्याद अली की पत्नी सबरून निशा के भी ऊपर नूर तारा ने हंसिए से हमला कर दिया था। जिससे सबरून निशा गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने सबरून निशा को मृत घोषित कर दिया था। मृतक सबरून निशा के पुत्र की तहरीर पर दुबौलिया पुलिस ने नूरतारा, उसके पति रईस व एक अन्य पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चौकी प्रभारी उमरिया ओम प्रकाश मिश्र एवं थाने के अन्य पुलिस कर्मियों की संयुक्त कार्रवाई में दोनों को ललहवा तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।