फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   While returning from the market, he was beaten with a gun, case registered against five

Basti News: बाजार से लौटते समय तमंचा सटाकर पीटा, पांच पर केस

Sun, 13 Jul 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 13 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
While returning from the market, he was beaten with a gun, case registered against five
गौर। शुक्रवार की रात बभनान बाजार से घर आते समय गौर-बभनान मार्ग पर भटहा समय माता गेट के सामने थाना क्षेत्र के महुआ डाबर गांव निवासी रामकेवल सिंह उर्फ कट्टी पर तमंचा सटाकर मारपीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने दो नामजद सहित पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अभय सिंह ने तहरीर दी है कि उनके बड़े भाई राम केवल सिंह उर्फ कट्टी बभनान बाजार से बाइक से शुक्रवार रात लगभग 11 बजे घर आ रहे थे। भटहा समय माता गेट के सामने पहले से बाइक सवार कुछ लोगों ने पीछा करके रोक लिया। बाइक रुकते ही तमंचा सटा दिया और गाली गलौज देते हुए लोहे की रॉड व डंडे से पीटने लगे। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक गौर परमशंकर यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पैकोलिया थाना क्षेत्र के गड़हा दल्थम्नह गांव निवासी राजेश्वर उर्फ अमर व आदित्य सिंह एवं पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed