{"_id":"69824f02bef101b89c00cbf7","slug":"while-demolishing-a-dilapidated-house-the-roof-collapsed-crushing-the-worker-to-death-basti-news-c-207-1-bst1006-152466-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जर्जर मकान तोड़ते समय छत गिरी, दबकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जर्जर मकान तोड़ते समय छत गिरी, दबकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
हर्रैया क्षेत्र के हुड़रा कुंवर गांव में जर्जर मकान गिराते समय हुई मजदूर की मौत के बाद जुटी भीड
हर्रैया। थाना क्षेत्र के हुंडरा कुंवर गांव में मंगलवार को जर्जर मकान गिराते वक्त अचानक छत ढह गई। मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
जेसीबी से मलबा हटाकर मजदूर के शव को निकाला गया, जबकि घायल मजदूर को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
जानकारी के अनुसार, हुंडरा कुंवर गांव निवासी कृष्ण देव सिंह का मकान जर्जर हो गया था। उसे ढहाने के लिए पीतपुर गांव के तीन मजदूर रगराम, सभाजीत व दयाराम सोमवार से काम कर रहे थे। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे मकान को तोड़ते समय अचानक छत भरभरा कर गिर गया। मलबा नीचे काम कर रहे दो मजदूरों पर गिर पड़ा।
इससे 60 वर्षीय मजदूर जगराम व 55 वर्षीय सभाजीत मलबे में दब गए। जबकि 62 वर्षीय राजाराम बाहर टूटे दीवार का मलबा उठा रहा था। इससे वह बाल-बाल बच गया।
हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मलबे के नीचे दबे मजदूरों को जेसीबी और लोगों की सहायता से निकाला गया। तब तक जगराम की सांसें थम चुकी थीं। घायल सभाजीत को इलाज के लिए पुलिस ने सीएचसी ले गई।
विज्ञापन
उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि मजदूर के शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, मजदूर सभाजीत की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।