{"_id":"6af3869fe76535aa2c042147","slug":"bike-collides-with-buffalo-youth-dies-basti-news-c-207-1-bst1026-171423-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भैंस से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भैंस से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के गौरा धुंधा पुलिया के पास दिवाली के दिन रविवार को भैंस से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था लेकिन अयोध्या के पास उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, लालगंज थाना क्षेत्र के बरतानिया गांव निवासी अजय कुमार निषाद (20) पुत्र रामचंद्र निषाद रविवार को महादेवा बाजार से दिवाली का सामान लेकर बाइक से घर आ रहे थे। गौरा धुंधा पुलिया के पास सामने आई भैंस से बाइक टकरा गई। अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण उन्हें एंबुलेंस से चीएचसी बनकटी ले गए। वहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेज दिया। अयोध्या पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। अजय तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी मौत से परिवार में मातम है। दिवाली की खुशियां गम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर है। लालगंज थाना प्रभारी दिनेश चंद चौधरी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।