{"_id":"63333c78947402747a397f69","slug":"when-the-son-returned-from-his-maternal-grandmother-s-house-his-father-was-found-hanging-in-the-house-basti-news-gkp4520143111","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल से लौटा बेटा तो घर में फंदे से लटके मिले पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननिहाल से लौटा बेटा तो घर में फंदे से लटके मिले पिता
विज्ञापन

बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के नगरा बदली गांव में मंगलवार को एक व्यक्ति का घर के अंदर फंदे से लटका शव मिला। उसका बेटा ननिहाल से घर लौटा तो इस घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष छावनी उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को देखकर लग रहा है कि घटना करीब दो दिन पुरानी है।
नगरा बदली निवासी पप्पू (40) बांस की टोकरी आदि सामान बनाकर बेचते थे। चार दिन पहले पप्पू की पत्नी अपने बच्चों के साथ ऑपरेशन कराने अपने मायके हर्रैया चली गई थीं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को पप्पू का बड़ा बेटा अर्जुन समूह की रकम को जमा करने अपने गांव आया। घर का दरवाजा अंदर से बंद पाकर पिता को वह आवाज लगाने लगा। बार-बार आवाज देने पर दरवाजा नहीं खुला। इस पर अर्जुन खिड़की से अंदर झांका तो पांव तले जमीन सरक गई। अंदर उसके पिता पप्पू का शरीर रस्सी के सहारे कुंडे से लटका दिखा।
इस बीच किसी ने शव लटका होने की सूचना छावनी पुलिस को दे दी। कुछ देर में ही पहुंची पुलिस बंद दरवाजे को तोड़कर अंदर गई। शव को नीचे उतारकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर पति की मौत की सूचना पाकर बीमार पत्नी भी मौके पर पहुंच गई। शव से दुर्गंध आने के कारण पुलिस का मानना है कि व्यक्ति की मौत करीब दो दिन पूर्व ही हुई थी। पूछताछ में ग्रामीणों ने भी बताया कि रविवार की शाम के बाद पप्पू को किसी ने नहीं देखा। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।