फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   When the doctor sent for ultrasound, the delivery took place on the road

डाक्टर ने अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा तो सड़क पर हो गया प्रसव

Fri, 16 Sep 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
When the doctor sent for ultrasound, the delivery took place on the road
डाक्टर ने अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा तो सड़क पर हो गया प्रसव
विज्ञापन

बस्ती। जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को शाम छह बजे के बाद प्रसव पीड़ा से कराह रही एक गर्भवती को परिजन जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां तैनात चिकित्सक ने गर्भवती को देखते हुए अल्ट्रासाउंड के लिए बाहर एक निजी सेंटर पर भेज दिया। परिजन गर्भवती को बाहर ले जा रहे थे। तभी दर्द और बढ़ गया और सड़क पर ही प्रसव हो गया। अस्पताल प्रशासन को सूचना मिली तो तत्काल कर्मियों को भेजकर प्रसूता को वार्ड में अस्पताल में लाया गया। इसी बीच नवजात की मृत्यु हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

दुबौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा मुस्तहकम गांव निवासी गायत्री (23) पत्नी जय प्रकाश को प्रसव पीड़ा होने पर शाम 6:20 बजे महिला अस्पताल लाया गया। यहां तैनात चिकित्सक ने गर्भवती को देखते ही अल्ट्रासाउंड के लिए बोल दिया। परिजन अल्ट्रासाउंड के लिए बाहर ले गए और वहीं पर प्रसव हो गया। परिजनों के अनुसार गर्भवती का पहला प्रसव ऑपरेशन से हुआ था। दूसरा भी ऑपरेशन से होने की सलाह चिकित्सक ने दी लेकिल, सामान्य प्रसव हो गया। बाद में नवजात की मौत हो गई। इसके बाद प्रसूता को भी चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज बस्ती रेफर कर दिया। परिजन घटना को लेकर आक्रोशित हैं। सीएमएस डॉ. केडी पांडेय ने बताया कि प्रसव के लिए आई गर्भवती का अल्ट्रासाउंड जरूरी था कि नहीं इसकी जांच कराई जाएगी। नवजात की मौत कैसे हुई इसकी भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed