फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   When the crowd increased at the Manikura committee, the police had to be called

Basti News: मनिकौरा समिति पर भीड़ बढ़ी तो बुलानी पड़ी पुलिस

Tue, 12 Aug 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 12 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
When the crowd increased at the Manikura committee, the police had to be called
मुंडेरवा। सहकारी समिति मनिकौरा कला में सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में यूरिया का वितरण किया गया। वहां के किसान विजय, दिलीप, मनोज आदि ने बताया कि साधन सहकारी समिति मनिकौरा में गेहूं के सीजन के बाद दूसरी बार सोमवार को समिति पर पांच सौ बोरी खाद आई। सुबह से किसान समिति पर खाद लेने के लिए लाइन लगाए रहे। सचिव राम प्रकाश यादव पहुंचे तो किसान अपनी बारी का इंतजार करने लगे। भीड़ ज्यादा होने पर सचिव ने 112 और मुंडेरवा पुलिस को सूचना दी। पुलिस आने पर खाद का वितरण हो सका। वैसे यहां तीन सौ रुपये में खाद मिली थी, उसके साथ एक ढक्कन नैनो यूरिया पालीथिन में दी जा रही थी। पक्ष जानने के लिए फोन करने पर सचिव राम प्रकाश यादव का फोन नहीं उठा। वहीं, मुंडेरवा गन्ना समिति के सचिव डाॅ. रामफल सिंह ने बताया कि 15 दिन पहले तक 30 एमटी खाद का वितरण हो चुका है। फिर 15 एमटी की डिमांड भेजी गई है लेकिन अब तक खाद उपलब्ध नहीं हो सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed