{"_id":"635ea6959c372872d11a326a","slug":"wetlands-will-be-declared-as-water-bodies-larger-than-twenty-hectares-basti-news-gkp455598625","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेटलैंड घोषित होंगे बीस हेक्टेयर से बड़े जलस्रोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेटलैंड घोषित होंगे बीस हेक्टेयर से बड़े जलस्रोत
विज्ञापन

बस्ती। जिले में 20 हेक्टेयर से अधिक बड़े जलस्रोत, झील, तालाब वेटलैंड (दलदल) घोषित किए जाएंगे। चंदोताल के चारो ओर बांध बनाए जाएंगे। वेटलैंड मैनेजमेंट रूल के तहत इनका चयन किए जाने पर इसके पुनरुद्धार के लिए धनराशि प्राप्त होगी, जिससे जल संरक्षण हो सकेगा।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गंगा संरक्षण समिति की बैठक में डीएम प्रियंका निरंजन ने ये निर्देश वन एवं सिंचाई विभाग को दिए हैं। डीएम ने चंदोताल पर बांध बनाने के लिए बहादुरपुर ब्लॉक की चार ग्राम पंचायतों के प्रधानों से मनरेगा के तहत प्रस्ताव देने का सुझाव दिया है। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति को निर्देशित किया है कि चंदोताल से जुड़े सभी ग्राम प्रधानों से वार्ता करके बांध का प्रोजेक्ट तैयार कराएं।
डीएम ने कहा कि शासन ने प्राकृतिक खेती के लिए बहादुरपुर ब्लाक को चिह्नित किया है। उन्होंने वन विभाग को निर्देशित किया कि कृषि विभाग से समन्वय बनाएं तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देशित किया कि समय-समय पर जिले की सभी नदियों के पानी का केमिकल टेस्ट कराकर रिपोर्ट वन विभाग को उपलब्ध कराएं। उन्होंने मनोरमा नदी के पानी की जांच कराकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने ईओ नगरपालिका को निर्देशित किया कि कुआनो के किनारे कूड़ा-करकट का डंपिंग ग्राउंड न बनाएं। लिक्विड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट की जमीन का अभिलेख नगर विकास विभाग को भेजना सुनिश्चित करें। कोईलपुरा के पास मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) स्थापित हो गया है, उसको चालू करने के लिए डीएम ने निर्देशित किया। स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल वेस्ट निस्तारण की समीक्षा की। निर्देश दिए कि नियमित रूप से इसका निस्तारण सुनिश्चित करें। जिला पौधरोपण समिति को निर्देश दिए कि अमृत सरोवर के किनारे पौधरोपण तथा अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रत्येक गांव में रोपित 75-75 पौधे का भी जियो टैग कराएं।
इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम कमलेश चंद्रा, सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा, डीएफओ नवीन कुमार शाक्य, एसडीएम शैलेष दुबे, पीडी कमलेश सोनी, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, एसडीएम सुधांशु, ईओ नगरपालिका दुर्गेश्वर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
बैठक में अनुपस्थित एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड व प्रांतीय खंड, एक्सईएन ट्रांसमिशन विद्युत, एआरएम रोडवेज का वेतन रोकने के लिए डीएम ने निर्देश दिए।
ये ताल घोषित हैं वेटलैंड
जिले में चौरीताल 178 हेक्टेयर, लक्ष्मनपुर ताल 128 हेक्टेयर, मझौआ 55 हेक्टेयर, मडनीताल 36 हेक्टेयर, पचवस 30 हेक्टेयर, परसाजाफर 33 हेक्टेयर, विसनईया 25 हेक्टेयर को वेटलैंड चिह्नित किया गया है।