{"_id":"570d3fdf4f1c1bc20f4a6ab8","slug":"western-wave-disturbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्म हवाओं ने रोकी जिंदगी की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्म हवाओं ने रोकी जिंदगी की रफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
दिन मे लू चलने के कारण लोगों कर चलना हो रहा मुश्किल।
- फोटो : रमेश मिश्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। लगातार सप्ताह भर से सूरज की तपिश और धूल भरी गर्म हवाओं ने जिंदगी की रफ्तार को प्रभावित कर दिया है। दस बजे से शुरू हुआ लू के थपेड़ों का सिलसिला शाम पांच बजे तक चलता रहा। गर्म पछुआ हवाओं में शरीर को झुलसाने वाला तेज था। पश्चिमी गर्म हवाओं के चलते पारा उछलकर पिछले चार दिन से 40 डिग्री सेल्सियस के पार है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बना रहेगा।
अप्रैल की शुरुआत में पांच छह दिन तक तोे तापमान सामान्य रहा, मगर छह अप्रैल के बाद से तापमान में तेजी आ गई। पारा लगातार बढ़ने लगा। शुक्रवार को पारा 41, शनिवार को 42 और रविवार को यह 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सोमवार को पारा में मामूली गिरावट दर्ज होकर 41 डिग्री सेल्सियस पर रहा। मंगलवार को भी पारा 41 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को गर्म हवाओं और उड़ती धूल ने लोगों को परेशान किया।
सड़क पर जो लोग थे वह भी अपने चेहरे को पूरी तरह ढ़क कर चल रहे थे। तेज पछुआ हवाएं मड़ाई में बाधा डाल ही रही है, साथ ही आगलगी का कारण भी बन रही है। मगर किसान इसकी परवाह किए बिना जल्दी से जल्दी अनाज अपने घर ले जाने को विवश हैं।