फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Westerly wind grew shudder

पछुआ हवा से बढ़ी कंपकंपी

Sat, 10 Dec 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 10 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Westerly wind grew shudder
ठंड
आसमान में धुंध से शनिवार को कोहरे का प्रभाव तो कम हुआ लेकिन पछुआ हवाओं की तेजी से ठंड का सितम बरकरार रहा। दिन का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। चार किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं से बचने के लिए लोग गरम कपड़े में खुद को लपेटे रहे। आवश्यक कार्य पर ही लोग बाहर निकले। वरना दिन घरों में अंगीठी, हीटर के सामने बैठकर गुजारना बेहतर समझा। 
विज्ञापन


वहीं हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बाद भी पालिका परिषद की ओर से सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था शनिवार को भी नहीं दिखी। लोग दफ्ती, टायर और कागज के टुकड़ों को जलाकर ठंड से बचने का उपाय करते रहे। अवकाश के कारण अक्सर जाम रहने वाली सड़कें सामान्य रहीं। रोडवेज, रेलवे स्टेशन और अस्पताल के पास चाय की दुकानों पर भीड़ रही जबकि नकदी संकट झेल रहे लोग एटीएम के सामने लंबी कतारों में ठिठुरते रहे।
विज्ञापन


विद्यालय का समय सुबह 10 बजे से हो जाने से अभिभावकों को थोड़ा राहत मिली। लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को ही कक्षा आठ तक के स्कूलों के खुलने को समय 10 से 3 बजे तक कर दिया था। अधिकतर स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के चलते बच्चों का जाना भी मजबूरी है।  परिवहन सेवाएं भी कोहरे और ठंड के चलते प्रभावित हुई हैं। रेल से लेकर रोडवेज तक की सेवाओं पर इसका असर पड़ रहा है। अधिकतर ट्रेनों के विलंब से चलने पर बसों से यात्रा करना भी मजबूरी बन गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में मौसम विज्ञानी डॉ. पद्यमाकर त्रिपाठी ने बताया कि आने वाले दिनों में अभी राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम में ऐसा उतार- चढ़ाव बना रहेगा। हालांकि दो दिन से पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब कमजोर पड़ रहा है। इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के करीब पहुंच गया है जिसके कारण सर्द हवाओं का दौर चलेगा। कोहरा पड़ने के आसार कम हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed