{"_id":"6a8ca25f44c7eb1be20d46d1","slug":"police-arrested-two-smugglers-with-ganja-basti-news-c-207-1-bst1013-165058-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गांजा के साथ पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गांजा के साथ पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौर। थाना क्षेत्र के बभनान कस्बे में चेकिंग के दौरान गौर पुलिस ने दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो किलो 300 ग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों तस्कर के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि एसपी के निर्देश पर अपराध एवं तस्करों के खिलाफ लगातार क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को चौकी प्रभारी बभनान अजय नाथ कनौजिया, उप निरीक्षक सोमनाथ यादव, हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश दुबे और कांस्टेबल कामरान खां के साथ बभनान कस्बे में चेकिंग किया जा रहा था। तभी दो युवक बाइक से आ रहे थे। पुलिस को देख वह पहले से ही घबराने लगे। संदेह के आधार पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। तो वह भागने के चक्कर में थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया और तलाशी ली तो तस्कर के पास से 2 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ और जिस मोटरसाइकिल से जा रहे थे, उसका भी कोई कागजात नहीं दिखा पाए।
आरोपियों की पहचान गुलशन सोनकर निवासी सुभाष नगर वार्ड, बभनान थाना गौर एवं अमित मौर्य निवासी मधोबाजार, थाना खोड़ारे, जिला गोंडा के रूप में हुई है। एसओ ने बताया कि दोनों प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान गुलशन सोनकर निवासी सुभाष नगर वार्ड, बभनान थाना गौर एवं अमित मौर्य निवासी मधोबाजार, थाना खोड़ारे, जिला गोंडा के रूप में हुई है। एसओ ने बताया कि दोनों प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन