फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Wellness center will be converted into Ayushman Arogya Mandir

Basti News: वेलनेस सेंटर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में होंगे तब्दील

Sun, 03 Mar 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 03 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Wellness center will be converted into Ayushman Arogya Mandir
बस्ती और संतकबीरनगर के 19 वेलनेस सेंटरों का नाम होगा परिवर्तित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। संतकबीरनगर व बस्ती जिले के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में संचालित 19 आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर्स का नाम बदल कर अब आयुष्मान आरोग्य मंदिर रखा जाएगा। इसके लिए शासन ने फरमान जारी कर दिया है। दोनों जिलों में इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद ने प्रदेश के सभी आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स का नाम बदल कर आयुष्मान आरोग्य मंदिर व उसका टैगलाइन आरोग्यं परमं धनम् करने के निर्देश दिए हैं। तीन दिन के अंदर रिपोर्ट तलब भी तलब की है। बस्ती-संतकबीरनगर में स्थापित 19 वेलनेस सेंटर पर काम तेजी से चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन

बस्ती-संतकबीरनगर के क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रामशंकर गुप्ता की अगुवाई में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पोखरा बाजार व सिसुआ बरवार में संचालित वेलनेस सेंटर पर रंग-रोगन का कार्य पूरा होने वाला है। इससे जहां आयुष मिशन को पारंपरिक नाम मिल जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यहां कंप्यूटर, सीसी कैमरे व अन्य आधुनिक चिकित्सकीय संयंत्र भी स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में मरीजों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए शासन ने चुनिंदा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में आयुष एंड हेल्थ वेलनेस सेंटर स्थापित करवाए थे। यहां आने वाले मरीजों को चिकित्सक जहां दवाइयां उपलब्ध कराते हैं, वहीं यहां तैनात महिला व पुरुष योग प्रशिक्षक योग के जरिए उनके रोगों का निदान करते हैं।
---

कोट
सभी वेलनेस सेंटर के प्रभारियों को नाम परिवर्तित करने को कहा गया है। समय सीमा के अंदर सभी वेलनेस सेंटर नए नाम के साथ दिखाई देंगे।


- डॉ. लक्ष्मी सिंह, आयुष मीडिया प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed