फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Weighing clerk died after being hit by a bike

Basti News: बाइक की चपेट में आए तौल लिपिक की मौत

Thu, 15 Dec 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Weighing clerk died after being hit by a bike
बाइक की चपेट में आए तौल लिपिक की मौत
विज्ञापन

बस्ती/सोनहा। डुमरियागंज-बस्ती मार्ग पर सोनहा थाना क्षेत्र के महनुआ गांव में मछली मंडी के पास सड़क के किनारे खड़ा अधेड़ व्यक्ति तेज रफ्तार से आई बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें सीएचसी भानपुर ले गई, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
सोनहा थाना क्षेत्र के धवाय टोला तिलईडीह गांव निवासी बुद्धिराम चौधरी (59) बजाज शुगर मिल अठदमा रुधौली के लपसी स्थित गन्ना क्रय केद्र के प्रभारी थे। बृहस्पतिवार को करीब तीन बजे बुद्धिराम क्रय केंद्र से वापस घर आ रहे थे। महनुआ गांव के समीप मछली मंडी के पास बाइक से उतरकर वह सड़क के किनारे जैसे ही खड़े हुए, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आई बाइक की चपेट में वह आ गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी रवींद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र जितेंद्र की तहरीर पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed