{"_id":"64ff7812edde5fd624080e84","slug":"weather-rain-fall-basti-news-c-207-1-sgkp1004-4159-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तीन दिन मौसम रहेगा खराब, जिले में ऑरेंज अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तीन दिन मौसम रहेगा खराब, जिले में ऑरेंज अलर्ट
Tue, 12 Sep 2023 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मौसम विभाग ने जिले में तीन दिनों तक बेहद खराब मौसम की आशंका व्यक्त किया है। प्रदेश स्तर से जारी ऑरेंज अलर्ट में जिले का भी नाम शामिल है। पूर्वानुमान के अनुसार तीन दिनों तक मेघ गर्जना के साथ भारी से बहुत भारी तक बारिश हो सकती है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार, पांच जिलों बस्ती, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, हरदोई और लखनऊ में बेहद खराब मौसम हो सकता है।
बताया कि लोग सतर्क रहें। भारी बारिश के साथ ही तूफान और बिजली गिर सकती है। कहा कि बारिश व बादलों के गर्जना के दौरान प्रयास करें कि घर में ही रहें। बिजली चलित उपकरणाें को बंद रखें। उल्लेखनीय है कि पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार को बभनान व हर्रैया क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। जबकि शहर में हल्की बारिश से ही लोगों को संतुष्ट होना पड़ा। हालांकि मौसम दिनभर सुहाना बना रहा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बिजली गिरने से भैंस झुलसी, पेड़ क्षतिग्रस्त
बभनान। क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटया नौडीहा के कटया गांव में सोमवार को दोपहर में बारिश के समय गिरी बिजली से भैंस झुलस गई और पास में स्थित यूकेलिप्टस का पेड़ क्षतिग्रस्त हो गया। पशुपालक रामविलास ने बताया कि बारिश के भैंस नाद में चारा खा रही थी, इसकी चपेट में आने से झुलस गई। प्रधान प्रमोद कुमार ने बताया कि बिजली पहले यूकेलिप्टस के पेड़ पर गिरी, बगल में चारा का खा रही भैंस उसकी जद में आने से झुलस गई। पशु चिकित्साधिकारी को बुलाकर इलाज कराया गया है। स्थिति अब सामान्य लग रही है। संवाद