{"_id":"6499e16a4ddf6e7787048d14","slug":"weather-rain-fal-basti-news-c-207-1-sgkp1002-477-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पूर्वाचल की दहलीज पर मानसून, 36 घंटे में अच्छी बारिश का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पूर्वाचल की दहलीज पर मानसून, 36 घंटे में अच्छी बारिश का अनुमान
Tue, 27 Jun 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पूर्वांचल की दहलीज पर दस्तक दे चुके मानसून को हवाओं का साथ न मिलने की वजह से धरती की प्यास अब तक नहीं बुझ पाई है। कहीं कहीं हल्की-फुल्की बारिश हुई लेकिन उससे न तो मिट्टी की गर्मी शांत हुई न ही ऊमस से छुटकारा मिला। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पुरवा और पछुआ हवाओं में बेहतर तालमेल न होने की वजह से मानसून अभी सक्रिय नहीं हो पाया है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 36 घंटे बाद यानी बुधवार को मानसून की पहली बारिश शुरू होने की उम्मीद है। जिसके बाद तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है।
जून के तीन हफ्तों तक प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था। तमाम रिकार्ड तोड़ते हुए तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की वजह से जन मानस व्याकुल होने लगा था। मौसम विज्ञानी डाॅ. मिश्र के मुताबिक बुधवार से रविवार के बीच अच्छी बारिश की पूरी संभावना है। जिसके बाद अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। जो कि सोमवार को 38 और 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
रोपाई के लिए बारिश का इंतजार
- किसानों के धान की नर्सरी लगभग तैयार है। उन्हें इंतजार है कि एक बार अच्छी बारिश हो जाए तो मिट्टी की गर्मी निकल जाए। साथ ही रोपाई के लिए पानी कम भरना पड़े। बहादुरपुर ब्लाक के नरायनपुर के किसान नरेंद्र पांडेय, कौशलेंद्र, राम हरीश, प्रतापपुर के इंद्रजीत सिंह, सलिल सिंह आदि का कहना है कि अभी मिट्टी में काफी गर्मी है। इसमें रोपाई करने से पौधे झुलस जाएंगे। एक बार बारिश का पानी खेत में भर जाता तो रोपाई शुरू हो पाती।