फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Wave of mourning due to the death of teacher leader Akhilesh Mishra

Basti News: शिक्षक नेता अखिलेश मिश्र के निधन से शोक की लहर

Sat, 05 Apr 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 05 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Wave of mourning due to the death of teacher leader Akhilesh Mishra
बस्ती । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक षिक्षक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष और कप्तानगंज विकास खण्ड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर में तैनात बढनी मिश्र निवासी अखिलेश मिश्र के निधन से शोक की लहर है। इलाज के दौरान लखनऊ में उनका बीते गुरूवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार अयोध्या में सरयू तट पर हुआ। मुखाग्नि उनके पुत्र राजन ने दिया। वे अपने पीछे दो पुत्र, एक अविवाहित पुत्री और भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल के संयोजन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाओं, संघ पदाधिकारियों, बीएसए अनूप कुमार तिवारी के साथ ही कर्मचारियांें ने अखिलेश मिश्र को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। कहा कि जनपद ने एक कुशल नेतृत्व और समर्पित शिक्षक खो दिया है।
विज्ञापन


संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में सभी शिक्षक अखिलेश मिश्र के दुःखी परिवार के साथ है। उनके समस्त देयकों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण कराया जायेगा। बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने कहा कि विभागीय स्तर पर सभी औपचारिकतायेें प्राथमिकता से पूरी करायी जायेंगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक षिक्षक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष अखिलेश मिश्र को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से खण्ड शिक्षा अधिकारी कप्तानगंज प्रभात कुमार श्रीवास्तव, सतीश शंकर शुक्ल, शैल शुक्ल, सूर्य प्रकाश शुक्ल, महेश कुमार, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, राजकुमार सिंह, राम प्रकाश शुक्ल, सरिता पाण्डेय, रामभरत वर्मा एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed