{"_id":"65eb68294fe026d1a2062334","slug":"water-supply-not-restored-basti-news-c-207-1-bst1001-112682-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: टैंकर का इंतजाम हुआ, मगर पानी की आपूर्ति बहाल नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: टैंकर का इंतजाम हुआ, मगर पानी की आपूर्ति बहाल नहीं
Sat, 09 Mar 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान कटरा क्षेत्र में बंद कर दी गई पानी की आपूर्ति
इंतजार के बाद घरों में लगवाने लगे हैंडपंप और मोटर, मोहल्लेवासियों का खर्च बढ़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बड़ेवन से कंपनी बाग मार्ग के चौड़ीकरण के चक्कर में कटरा एवं आसपास के मोहल्लों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। पिछले एक पखवारे से लगभग 20 हजार की आबादी पेयजल की आपूर्ति न होने से परेशान है। निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी और जल निगम के अधिकारियों के मौका मुआयना में भी तत्काल राहत वाली बात निकलकर सामने नहीं आ सकी। सड़क के चौड़ीकरण के बाद ही नए पाइप लाइन बिछाए जाने का कार्य शुरू हो पाएगा।
पेयजल की समस्या से निपटने के लिए कटरा, आंशिक आवास विकास कॉलोनी व आसपास की कालोनियों के नागरिकों ने खुद प्रयास शुरू कर दिए हैं। सरकारी मशीनरी की ओर से तत्काल पेयजल आपूर्ति बहाल न कर पाने के कारण लोग घरों में बोरिंग के साथ नए हैंडपंप और पानी के मोटर लगवाने के इंतजाम में जुट गए हैं। हालांकि, इससे नागरिकों पर खर्च का बोझ बढ़ गया है, लेकिन विवशता में उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है।
सामान्य नल लगवाने में 15 से 20 हजार का खर्च आ रहा है। कुछ घरों में भू-गर्भ जलस्तर नीचे होने के कारण समर सेबल की आवश्यकता महसूस की जा रही है। ऐसे घरों में पानी की व्यवस्था बनाने में 60 से 70 हजार का खर्च आ रहा है। नागरिक विवश होकर इस खर्च को वहन कर पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुट गए हैं। वहीं जिनकी क्षमता नहीं है वह अभी भी दूसरों के घरों से पानी मांगकर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
सड़क निर्माण के दौरान खोदाई के समय पुरानी पाइप लाइन जगह- जगह क्षतिग्रस्त कर दी गई। ऐसे में पानी की सप्लाई बंद करनी पड़ी। लगभग 15 दिनों से सैकड़ों घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
भू- गर्भ जलस्तर कम होने के कारण अधिकांश घरों में नल से पानी नहीं निकल पा रहा है। इसलिए लोग अपने घरों में समर सेबल कराने को मजबूर हैं। कटरा मोहल्ले के बालकृष्ण मिश्र, राहुल पाल, विनीत श्रीवास्तव आदि लोगों ने 60 से 70 हजार रुपये खर्च कर समर सेबल कराया है।
...
निरीक्षण के बाद लौट आए अधिकारी
नए पाइप लाइन बिछाने के लिए जिम्मेदार जलनिगम विभाग के अधिकारी दो दिन पहले कटरा क्षेत्र में निरीक्षण करने पहुंचे थे। मगर यहां फोरलेन सड़क के लिए प्रस्तावित चौड़ाई की जमीन को कई जगहों पर अभी अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया है। जबकि पाइपलाइन नई सड़क से हटकर बिछाना है। ऐसे में सड़क के बगैर चौड़ीकरण हुए पाइप लाइन बिछाने की बात नहीं बन पाई। जलनिगम ने चौड़ीकरण के कार्य होने से पहले पाइप लाइन बिछाने से हाथ खडे कर दिए हैं। जिससे पानी आपूर्ति की समस्या जस की तस बनी हुई है।
...
हाहाकार मचने के बाद दो टैंकर का हुआ इंतजाम
पानी के लिए हाहाकार मचने के बाद कटरा क्षेत्र में नगर पालिका परिषद की ओर से राहत के नाम पर केवल दो टैंकर का इंतजाम किया गया है। जिनके घरों पर नल की व्यवस्था नहीं है वहां की महिलाएं और बच्चे पात्रों के साथ टैंकर के पास लाइन में खड़े हो रहे हैं। महिलाएं दो से तीन सौ मीटर की दूरी तक पानी ढो रही है।
...
कोट
मौके पर पाइप भी गिरवा दी गई है। मगर, अभी पाइप लाइन का निर्माण नहीं कराया जा सकता है। सड़क चौड़ीकरण के लिए जगह चिह्नित होने के बाद ही नए पाइप लाइन बिछाई जा सकती है।
-रेहान फारूकी, एक्सईएन, शहरी क्षेत्र, जल निगम