{"_id":"5b3522894f1c1b95598b699c","slug":"water-conection-will-give-to-2440-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के 2440 घरों में पानी कनेक्शन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के 2440 घरों में पानी कनेक्शन की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
water shimla
बस्ती। जलकल का पानी अभी भी शहर के तमाम परिवारों की पहुंच से बाहर है। इसके लिए नगर पालिका ने जल निगम को अमृत योजना में सर्वे कर आच्छादित करने का प्रस्ताव मांगा था। इस प्रस्ताव पर शासन ने मंजूरी दे दी है। योजना में 85 लाख रुपये अवमुक्त हुए हैं। इस धन से शहर के 2440 घरों में कनेक्शन दिया जाएगा। इसके अलावा उन घरों में पानी का मीटर लगेगा, जहां पेयजल आपूर्ति की जा रही है।
शहर के कई हिस्सों में जलकल का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसका कारण पाइप लाइन विस्तारीकरण है। इस बार शासन ने जेई-एईएस के लिए संवेदनशील शहर में शुद्ध पानी की उपलब्धता का निर्देश पालिका को दिया था। इस कार्य के लिए जल निगम को जिम्मेदारी दी गई। जल निगम ने सर्वे के बाद शहर में 25 किमी पाइप लाइन बिछाने के प्रस्ताव दिए थे। सर्वे में यह बात भी उभरकर आई है कि 2440 ऐसे घर हैं, जहां जलकल का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में इन घरों में कनेक्शन दिया जाए। जबकि जिन 9229 घरों में पानी पहुंच रहा है वहां जल मीटर या तो है नहीं यदि है तो पुराना है और खराब हो चुका है। इन घरों में नए मीटर लगाए जाएं। जल निगम के प्रस्ताव को पालिका ने शासन को संस्तुत कर भेज दिया। जिस पर शासन ने मुहर लगा दी है। प्रथम चरण में उक्त कार्य कराएं जाएंगे। जबकि द्वितीय चरण में सात ओवरहेड टैंक निर्माण के अलावा पानी आपूर्ति के लिए पचास किमी पाइप लाइन बिछाने व अन्य कार्य प्रस्तावित है।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण त्रिपाठी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि शहर में जलकल का पानी हर घर तक पहुंचे, इसका प्रयास शुरू हो गया है। चूंकि पानी की खपत का आकलन व उसका मूल्य वर्तमान में बदल गया है, मगर जलकल आज भी पुराने मूल्य का भुगतान पाता है। ऐसे में अब सब कुछ बदला जाएगा। इसलिए जिन 9229 घरों में मीटर नहीं है वहां मीटर लगाकर जहां जल मूल्य वसूला जाएगा, वहीं शहर में कितना पानी खपत हो रहा है, इसका आकलन भी किया जाएगा।