फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   water atm clossed

Basti News: बेपानी हैं वाटर एटीएम, 40 लाख पानी में

Sat, 02 Sep 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 02 Sep 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
water atm clossed
बस्ती। शहर को सुविधाओं से सुसज्जित करने की जिम्मेदारी नगर पालिका की है। इसी उद्देश्य से दिसंबर 2022 में तत्कालीन पालिकाध्यक्ष ने शहर के 15 स्थानों पर 40 लाख रुपये खर्च कर वाटर एटीएम लगवाए गए, मगर चंद रोज बाद ही यह सभी वाटर एटीएम दगा दे गए। नतीजतन पालिका का 40 लाख रुपये पानी में चला गया। अब अधिकारी इसे ठीक कराने का ठीकरा इसके आपूर्ति करने वाली कंपनी पर फोड़ रहे हैं। फिलहाल आठ माह बाद भी इसे दुरुस्त नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन

शुक्रवार को टीम ने शहर के न्याय मार्ग, कंपनी बाग, नेहरू तिराहा, महिला अस्पताल, मालवीय मार्ग, कटेश्वरपार्क वाटर एटीएम की स्थिति देखी। यहां नेहरू तिराहे पर निखिल मिले। बोले यह मशीन तो बहुत दिन से खराब है। शुरू में तो पानी दे रहा था, मगर ठंडा नहीं बल्कि गरम व गंदा। इसके बाद वह भी बंद हो गया।
विज्ञापन

महिला अस्पताल के निकट एक युवक ऑटो से उतर कर सीधे वाटर एटीएम पर पहुंचा, मगर पानी न पाकर निराश हुआ। इसके बाद पास स्थित दुकान से बोतल बंद पानी लेकर वह आगे बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में टीम ने कटेश्वर पार्क के निकट गोरखपुर में नौकरी करने वाले युवक दीपक से मुलाकात की। वह बोला वाटर एटीएम केवल दिखाने के लिए लगाया गया है। दुकान पर पानी न मिले तो यहां प्यास से आदमी परेशान हो जाएगा।
----------
शहर में आने जाने वालों को स्वच्छ व ठंडा पानी मिले। इसके लिए पालिका ने सभी सार्वजनिक स्थल पर वाटर एटीएम स्थापित कराए हैं। इनमें दो रुपये डालें तत्काल एक लीटर ठंडा पानी बाेतल में ले लें। यह तो हुई व्यवस्था की बात, मगर धरातल पर इसमें दो रुपये डाल दिए तो तय मानिए यह पैसा डूब जाएगा, क्योंकि रुपये डालने के बाद आपको पानी नहीं निराशा हाथ लगेगी।
--------
यहां लगाए गए वाटर एटीएम
शहर के न्याय मार्ग, कंपनी बाग, शास्त्री चौक, केडीसी मार्ग, मालवीय मार्ग पर नर्सिंग होम के सामने, नेहरू तिराहा, रोडवेज, अस्पताल चौक, महिला अस्पताल, कटेश्वरपार्क, गांधी नगर, दक्षिण दरवाजा, स्टेशन रोड, पांडेय बाजार चौक, धर्मशाला रोड़ पर वाटर एटीएम स्थापित हैं।

-------
शहर के वाटर एटीएम खराब हैं। यह संज्ञान में है। इसके लिए संबंधित आपूर्ति कंपनी को पत्र लिखा गया है। वाटर एटीएम कई माह से खराब हैं। जल्द ही इसे दुरुस्त करा दिया जाएगा।
-दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी,नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed