{"_id":"5e5ff1cf8ebc3ebf48011b3e","slug":"waranti-in-mumbai-basti-news-gkp3436051103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से वारंट-बी पर कुणाल को लाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से वारंट-बी पर कुणाल को लाएगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से वारंट-बी पर कुणाल को लाएगी पुलिस
बस्ती। बहुचर्चित विजय बहादुर उर्फ मखनू पर गोली चलाने के आरोपी प्रतापगढ़ के शूटर कुणाल सिंह को पुलिस वारंट-बी के जरिए लाने की कोशिश में जुटी है। आरोप है कि परशुरामपुर थाने के खम्हरिया चौराहे के पास छह महीने पहले उसने आजमगढ़ के मनीष मौर्य के साथ मखनू को गोलियों से छलनी कर दिया था।
मंगलवार को मनीष मौर्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो सितंबर-2019 को हुई इस हत्या के मुकदमे में एक मात्र वांछित कुणाल सिंह को पुलिस न्यायालय में प्रस्तुत करना चाहती है, मगर कई बार कोशिश के बावजूद पुलिस के चंगुल से वह बचता रहा। इसी दौरान भागकर वह मुंबई पहुंच गया, जहां एक मामले में मुंबई की सायन-ईस्ट थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एएसपी पंकज के अनुसार मुंबई की अदालत से उसे वारंट बी के माध्यम से लाने की न्यायालय में अर्जी दी गई थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। इसकी नोटिस मुंबई पुलिस को भेजी जा चुकी है। जल्द ही मुंबई अदालत की अनुमति से उसे यहां की अदालत में पेश कराया जाएगा। मंगलवर को हुई प्रेसवार्ता में एएसपी ने बताया था कि प्रतापगढ़ के पातनपुर थानाक्षेत्र का मूल निवासी कुणाल ने ही जेल में बंद मखनू के विपक्षी से मखनू की हत्या की सुपारी ली थी। कुणाल ने आजमगढ़ जनपद के कंधारपुर निवासी मनीष मौर्य को भी इस हत्याकांड में साथ लिया। एक सितंबर को उसने मनीष को अयोध्या बुलाया था। इसके दूसरे दिन दो सितंबर को कुणाल सिंह के साथ बाइक से वह खम्हरिया पहुंच कर मोरंग का रेट पूछने के बहाने मखनू को गोली मारकर फरार हो गया था।