{"_id":"681a6273d51c36c1490b2d8a","slug":"wakf-law-amendment-is-in-the-interest-of-muslim-society-sahajanand-basti-news-c-207-1-bst1004-136122-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"वक्फ कानून संशोधन मुस्लिम समाज के हित में : सहजानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वक्फ कानून संशोधन मुस्लिम समाज के हित में : सहजानंद
Wed, 07 May 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 07 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में मंगलवार को मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने वक्फ कानून में संशोधन को गरीब मुस्लिमों के हित में बताया।
सहजानंद राय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वक्फ कानून में संशोधन कर यह सुनिश्चित किया है कि गरीब मुस्लिमों को उनकी वाजिब संपत्ति और अधिकार मिल सके। उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि ये दल केवल मुस्लिम वोटों का इस्तेमाल करते रहे हैं, लेकिन उनके विकास के लिए कभी कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना जैसी सभी केंद्रीय योजनाओं का लाभ मुस्लिम समाज को भी बराबरी से मिल रहा है। पहलगाम में आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि देश के सभी समुदाय हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई एक साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ खड़े हैं।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने भी मुस्लिम समाज से वक्फ संशोधन बिल को पढ़ने और समझने की अपील की। संचालन अभियान के संयोजक अनूप खरे ने किया।
खादिम हुसैन, बब्बू खान, आलम चौधरी, रियाजुल हसन, रशीद अहमद, रहमान खान, रज्जब खान, मौलाना हामिद रजा, मुहर्रम अली आदि माैजूद रहे। संवाद