{"_id":"6219265beb8fdb4d7141b473","slug":"voter-parchi-reach-every-voters-dm-basti-news-gkp428167150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर मतदाता तक पहुंचाएं वोटर पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर मतदाता तक पहुंचाएं वोटर पर्ची
विज्ञापन
‘हर मतदाता तक पहुंचाएं वोटर पर्ची’
बस्ती। निर्वाचन अधिकारी शनिवार तक सभी मतदाताओं तक मतदाता पर्ची पहुंचा दें। संबंधित कर्मचारी इसका ब्योरा एक रजिस्टर में दर्ज करेगा। यह उसकी जिम्मेदारी होगी कि कोई भी मतदाता मतदाता पर्ची से वंचित न रहने पाए। यह निर्देश डीएम सौम्या अग्रवाल ने दिए हैं। वह शुक्रवार को कलक्ट्रेट व विकास भवन सभागार में चुनाव में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक को संबोधित कर रही थीं।
डीएम ने कहा कि मतदाता पर्ची से मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरुकता आती है। इसलिए इसका शत-प्रतिशत वितरण कराया जाना अनिवार्य है। इस बैठक में सीआरओ नीता यादव, तहसीलदार तथा खंड विकास अधिकारी एवं खंड शिक्षाधिकारीगण उपस्थित रहे। विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि ब्लॉक स्तर पर स्वीप कंट्रोल रूम बनाएं। प्रत्येक गांव में बूथ अवेयरनेस ग्रुप (बीएजी) गठित करें तथा इसके माध्यम से मतदाता पर्ची वितरण का सत्यापन कराएं। बता दें कि, विकास भवन सभागार में स्वीप कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां पर ब्लॉकवार 6-6 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इन कर्मचारियों को बूथ/ग्राम पंचायतवार समूह सखी, बीएलओ की सूची एवं उनके फोन नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। कर्मचारी इनको सुबह फोन करके पर्ची वितरण सत्यापन, बूथवार दिव्यांग परिवारों की संख्या, बूथवार व्हीलचेयर/ट्राई साइकिल की उपलब्धता तथा सामान्य रूप से मतदान न करने वाले परिवार/व्यक्ति की सूचना मांगी जाएगी, जिसे उन्हें शाम तक फोन पर ही उपलब्ध कराना होगा।
बैठक का संचालन सीडीओ/प्रभारी कार्मिक डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव, डीपीआरओ एसएस सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम रामदुलार, कार्यक्रम अधिकारी सावित्री देवी, पीके श्रीवास्तव, चंद्रवीर सिंह व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।