फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   voter

मतदाता रजिस्ट्रेशन के लिए बनेंगे हेल्प डेस्क

Sat, 07 Nov 2020 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
voter
- 25 जनवरी को उपलब्ध कराया जाएगा मतदाता पहचान पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मतदाता सूची में अधिक से अधिक युवा मतदाता का नाम जोड़ने के लिए सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, निजी स्नातक व परास्नातक शिक्षण संस्थाओं में मतदाता रजिस्ट्रेशन के लिए एक कोआर्डिनेटर बनाया जाएगा और हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी। इसके लिए डीएम आशुतोष निरंजन ने सभी उप जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक व बीएसए को भेजे गए पत्र में शिक्षण संस्थाओं की आवश्यकताओं के अनुसार फार्म उपलब्ध कराने को कहा है। निर्देशित किया है कि 17 नवंबर को अपने तहसील मुख्यालय के किसी बड़े कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित करके मतदाता रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ कराएं। प्रत्येक कॉलेज में वोटर रजिस्ट्रेशन कक्ष स्थापित किया जाए, इसमें कंप्यूटर, यूपीएस व इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इस कार्य में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष सहयोग लिया जाएगा। मतदाता बनने के लिए 17 नवंबर से 15 दिसंबर तक फार्म भरे जा सकेंगे। 18 से 19 वर्ष की आयु के नए मतदाताओं को 25 जनवरी 2021 को मतदाता दिवस पर मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed