फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Voter awareness programme

छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली 

Fri, 24 Feb 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Updated Fri, 24 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Voter awareness programme
लोगों को जागरूक करतीं छात्राएं। - फोटो : Amar Ujala
करमहिया के जय मातारानी धनसीरा महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने बृहस्पतिवार को मतदाता रैली निकाली और लोगों से हर हाल में वोट डालने का आह्वान किया। 
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी व प्राचार्य डॉ. आरपी शुक्ल के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने तिगोड़िया के ग्रामीणों से मिलकर उन्हें मतदाता अधिकार के बारे में बताते हुए 27 फरवरी को मतदान करने का आह्वान किया। इससे पूर्व कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान इस्माइल, अवशेष, संदीप, राहुल, सत्येंद्र, विजय, अजय, फूलचंद्र,  प्रियंका, अंशु शिवानी, दिव्या सिंह, मृणालिनी अर्चना, काजल, सुष्मिता, शामली सिंह, स्वाती बरनवाल, रजनी साहू सहित कई छात्रों ने अपने विचार रखे। इस दौरान महाविद्यालय के प्रवक्ता सुनील कुमार शुक्ल, शिवकुमार, बृजमोहन, विजयलक्ष्मी गौड़, शबनम, रामप्रकाश उपाध्याय, रामशब्द आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले मतदान, फिर कोई काम
27 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर बस्ती सदर विकास खंड के आदर्श प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट के बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने गुरुवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। गांव-गांव घूम कर नारा दिया कि ‘पहले मतदान करो, फिर कोई का करो।’ रैली को बीएसए एमपी वर्मा ने हरी झंडी दिखाई।  उन्होंने कहा कि लोग बिना किसी लालच और प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। प्रधानाध्यपक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने बच्चों के अभिभावकों को मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा जिन बच्चों के घरों के सारे मतदाता वोट डालने जाएंगे, उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा। रैली में शैल यादव, एकता सिंह, साजिदा बेगम, हिमकांतिका उपाध्याय, राजेश्वरी, उमाशंकर, राहुल, अमरेंद्र, अखिलेश कुमार, कुलदीप  नारायण, आशीष सैनी, कृष्ण कुमार सहित स्थानीय नागरिक और शिक्षक मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed