{"_id":"621bc0312e3ed2445c442437","slug":"vote-first-than-other-workmodi-basti-news-gkp428390824","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी की रैली,,,घर-घर जाकर लोगों से मेरा प्रणाम कहना: मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी की रैली,,,घर-घर जाकर लोगों से मेरा प्रणाम कहना: मोदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के दिन पहले डालें वोट फिर करें दूसरा काम : मोदी
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मतदान प्रतिशत बढ़ाने की भी अपील की। कहा कि कार्यकर्ता रैली से लौटने के बाद घर-घर जाकर लोगों से मेरा प्रणाम कहें। उनसे कहें कि पहले मतदान फिर कोई काम।
इसके बाद सदर से भाजपा प्रत्याशी दयाराम चौधरी, रुधौली की प्रत्याशी संगीता जायसवाल, महादेवा के रवि सोनकर, हर्रैया के अजय सिंह ने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर मतदान का आग्रह किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऐतिहासिक चुनावी सभा से ताकत बढ़ी है। भाजपा प्रदेश में मजबूत सरकार बनाने जा रही है, इसमें कोई संदेह नहीं रह गया है।
कहा कि बहन अनुप्रिया पटेल, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जो संदेश दिया है उससे अब तक ऊहापोह के शिकार रहे। मतदाताओं ने तय कर लिया है कि भाजपा को ताकत देनी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद से गदगद भाजपा प्रत्याशियों ने कहा कि विकास कार्यों के मद्देनजर मतदाता भाजपा को लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन
रविवार को दयाराम चौधरी प्रधानमंत्री की चुनावी सभा की तैयारियों में व्यस्त थे, ठीक उसी समय बसपा के पूर्व जिला प्रभारी मोल्हू प्रसाद समर्थकों के साथ चुनाव कार्यालय पहुंचे समर्थन दिया। कहा कि गरीबों, मजलूमों, दीन दुखियों, अल्पसंख्यक समाज का हित भाजपा में ही सुरक्षित है। आजादी के बाद अब तक किसी सरकार ने गरीबों को वर्ष भर मुफ्त राशन नहीं दिया। गरीब खुलकर जाति, धर्म की दीवारों को तोड़कर भाजपा के साथ है। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।