{"_id":"67bcbd8dedd942da07077504","slug":"volunteers-took-out-a-rally-to-create-awareness-about-water-conservation-basti-news-c-207-1-sgkp1006-132527-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्वयंसेवियों ने रैली निकाल जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्वयंसेवियों ने रैली निकाल जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक
Tue, 25 Feb 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
जल संरक्षण के प्रति स्वयंसेवियों ने पोस्टर के माध्यम से किया जागरूक
एनएसएस शिविर में छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर में चल रहे राष्ट्रीय सेवायोजना की सावित्री बाई फुले इकाई के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन सोमवार को स्वयंसेवियों ने जल संरक्षण जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक कर जल के उपयोग के बारे में बताया।
एनएसएस शिविर में प्रतिभाग करने वाले स्वयंसेवियों ने जल संरक्षण को लेकर महाविद्यालय से जागरूकता रैली निकाली। रैली कॉलेज परिसर से होकर रेलवे स्टेशन चौराहा, रेहरवा गांव होते हुए परास डीह गांव स्थित पंचायत भवन पर पहुंची। जहां प्रधान प्रतिनिधि अमन शुक्ल ने ग्रामीणों के साथ स्वयंसेवियों का सम्मान किया।
इसके बाद जल संरक्षण पर जागरूक किया गया और बताया कि पानी को बर्बाद न करें। आवश्यकता अनुसार ही पानी का उपयोग करें। जल है तो कल है का नारा बुलंद किया। इसके बाद स्वयंसेवियों ने पंचायत भवन परिसर में प्रधान प्रतिनिधि अमन शुक्ल के साथ साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सत्य प्रकाश ने जल संरक्षण पर विस्तृत जानकारी दी। छात्रा प्रतिमा शुक्ला, सजीना, कुसुम, शिवानी, रुचि, उमा त्रिपाठी, प्रतिभा शुक्ला आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश तिवारी, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. श्रीराम चौहान, अभिषेक त्रिपाठी, आशुतोष कुमार यादव, विकास कुमार यादव आदि मौजूद रहे।