{"_id":"641f498995ca98e827014f34","slug":"volleyball-raghunathpur-and-udaipur-team-reached-the-final-basti-news-c-7-1-99321-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाॅलीबाॅल : फाइनल में पहुंची रघुनाथपुर और उदयपुर की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाॅलीबाॅल : फाइनल में पहुंची रघुनाथपुर और उदयपुर की टीम
Sun, 26 Mar 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
मखौड़ा धाम में वॉलीबॉल के सेमीफाइनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
परशुरामपुर। मखौड़ा महोत्सव के तहत चल रही वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में शनिवार को 26 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में रघुनाथपुर (ग्रामीण) और उदयपुर की टीम पहुंची। सांसद हरीश द्विवेदी ने उद्घाटन कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को लगातार मैदान दिया जा रहा है। जिसका नतीजा है कि तमाम खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।
पहला सेमीफाइनल मैच रघुनाथपुर (ग्रामीण) और मंडप के बीच तीन सेट में खेला गया। रघुनाथपुर की टीम ने 25-23, 18-25 और 25-17 से जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला उदयपुर तथा शेर बहादुरपुर इंटर कॉलेज रघुनाथपुर के बीच हुआ। उदयपुर ने 25-23 और 25-17 से जीत दर्ज की। विधायक अजय सिंह ने नॉक आउट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर आशुतोष प्रताप सिंह, वीरू सिंह, आशीष गुप्ता, विनोद गुप्ता, सुनील सिंह, सुधाकर तिवारी, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।