{"_id":"6786b17d06e6301627069ee4","slug":"vivekanandas-life-is-a-source-of-inspiration-for-the-youth-mla-basti-news-c-207-1-bst1001-130434-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : विधायक
Wed, 15 Jan 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। रिठिया स्थित एक संस्थान में युवा दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला गया।
मुख्य अतिथि हर्रैया के विधायक अजय सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन दुनिया के सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। उनके बचपन का नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। उनके पिता विश्वनाथ दत्त कलकत्ता हाईकोर्ट में एक प्रसिद्ध वकील थे और मां भुनवेश्वरी देवी गृहिणी थीं।
स्वामी विवेकानंद गुरु रामकृष्ण परमहंस के संपर्क में आने के बाद 25 साल की उम्र में ही परिवार छोड़कर संन्यास ले लिया था। गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने भी स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने के लिए युवाओं से आह्वान किया। इस मौके पर एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह, हनुमान सिंह, मनोज चतुर्वेदी, पूर्व विधायक अंबिका सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद