फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vitamin A supplements given to innocent children

Basti News: मासूमों को पिलाई गई विटामिन ए की खुराक

Thu, 27 Jun 2024 04:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 27 Jun 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Vitamin A supplements given to innocent children
जिला महिला अस्पताल में बच्चों को पिलााई गयी विटामिन ए का खुराक
- जिला महिला चिकित्सालय में सीएमओ ने किया अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को जिला महिला चिकित्सालय में किया गया। सीएमओ डॉ. आरएस दूबे ने एक शिशु को विटामिन एक की खुराक पिलाकर अभियान की शुरूआत की। इसके बाद जिले भर में यह अभियान चलाया गया।
सीएमओ ने कहा कि इस बार जिले में 3 लाख 33 हजार बच्चे विटामिन-ए की खुराक से आच्छादित किए जाएंगे। इसमें नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को चिह्नित किया गया है। सभी को प्रत्येक बुधवार और शनिवार को आयोजित सत्र स्थलों पर विटामिन ए तथा आयरन सिरप की खुराक पिलाई जाएगी। यह अभियान प्रत्येक वर्ष दिसंबर तथा जून माह में बाल स्वास्थ्य पोषण माह के नाम से संचालित किया जाता है।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता चिह्नित बच्चों को निर्धारित स्थल पर बुलाकर अभियान से लाभान्वित करने में मदद करेंगी। अभियान 26 जून से 25 जुलाई तक चलेगा। सभी ब्लॉक के एमओआईसी और नगरीय क्षेत्र के नोडल अधिकारी इसकी मॉनीटरिंग करेंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि नौ से 12 माह के 36866, एक से दो साल के 69572, दो से पांच साल 227385 बच्चे हैं। इस मौके पर सीएमएस डॉ. एके वर्मा, सच्चिदानंद चौरसिया, डॉ. पंकज शुक्ल, डॉ. तैय्यब अंसारी, डॉ. रजत साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed