{"_id":"67685ed5e2959594950bc824","slug":"vinay-and-khushboo-won-the-race-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129249-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दौड़ में विनय और खुशबू ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दौड़ में विनय और खुशबू ने मारी बाजी
Mon, 23 Dec 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
गड़हा गौतम में दौड़ में भाग लेतीं प्रतिभागी
बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र के गढ़हा गौतम में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक रणधीर सिंह और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राधा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर किया। बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में विनय, बालिका वर्ग में खुशबू मौर्य, लंबी कूद में सचिन ने बाजी मारी। वहीं कबड्डी में बीआरएस एकेडमी की टीम ने जीत दर्ज किया। प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, वालीबाॅल और लंबी कूद में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र दिया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक रणधीर सिंह कहा कि खेल जीवन का अंग होना चाहिए। इससे शारीरिक के साथ ही मानसिक विकास होता है।
उन्होंने कहा कि हर आयु वर्ग के लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए। संवाद䨳