फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vimal Kumar became the president, Surendra Kumar became the minister

Basti News: विमल कुमार अध्यक्ष, सुरेन्द्र कुमार मंत्री बने

Thu, 16 Apr 2026 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Vimal Kumar became the president, Surendra Kumar became the minister
बस्ती। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय पर बुधवार को पशुधन प्रसार अधिकारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन और चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी डॉ. फजील खान की देखरेख में सर्वसम्मत से विमल कुमार आनंद अध्यक्ष, विजय कुमार उपाध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार मंत्री, भानू प्रताप सिंह संयुक्त मंत्री, रामेंद्र जायसवाल कोषाध्यक्ष, शिवदास लेखा सम्प्रेक्षक निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन


चुनाव से पूर्व द्विवार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुये राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि देश और प्रदेश के कर्मचारी कठिन दौर से गुजर रहे हैं। उनकी जायज मांगों पर भी विचार नहीं किया जा रहा है। पुरानी पेंशन बहाल किये जाने और आठवें वेतन आयोग को शीघ्र लागू किये जाने को लेकर संघर्ष तेज रखना होगा। पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

अध्यक्षता रणजीत उपाध्याय ने की। उन्होंने एकजुट होकर संगठन की मजबूती पर जोर दिया। नव निर्वाचित अध्यक्ष विमल कुमार आनंद ने कहा कि स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र अधिकारियों से वार्ता के साथ ही प्रदेश नेतृत्व से वेतन विसंगति की समस्या का समाधान कराये जाने का आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद के जिला मंत्री तौलू प्रसाद, राम सुभाष चौधरी, रजत सिंह, विनोद कुमार मिश्र, राम प्रसाद चौधरी, विनोद कुमार मिश्र, दिनेश चंद्र, महेंद्र कुमार, सुशील शुक्ल, संजय कुमार, जितेंद्र विश्वकर्मा, नुरूल हुदा, रजत सोनकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed