फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Villagers stopped the cattle from being removed from the animal catcher.

Basti News: पशु कैचर से छुट्टा गोवंश उतारने से ग्रामीणों ने रोका

Wed, 20 Dec 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 20 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Villagers stopped the cattle from being removed from the animal catcher.
बहादुरपुर। ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोनहा में बने गो आश्रय स्थल पर छुट्टा गोवंश लेकर पहुंचे पशु कैचर को किसानों ने रोक कर वापस कर दिया। किसानों का कहना है कि गो आश्रय स्थल लोनहा में जानवरों के लिए कोई इंतजाम नहीं है। गो आश्रय स्थ्ल पर चहारदीवारी नहीं है। फेंसिंग भी टूट गया है। चारा-पानी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जो गोवंश यहां संरक्षित किए जाते वे सभी वहां से भाग कर फसलों को बर्बाद कर रहे है।
विज्ञापन


सोमवार को एडीओ पंचायत जयप्रकाश राय के निर्देश पर पिपरा गौतम से चार छुट्टा गोवंश को पकड़ कर पशु कैचर से लेकर गो आश्रय स्थल लोनहा पहुंचे तो वहां किसान राममूर्ति ओझा, शेषनाथ ओझा, विश्वम्भर नाथ दूबे, पिंटू ओझा, अखिलेश चौधरी, विशाल चौधरी,, लालचंद यादव, लतिता, रामचेत आदि ने पशु कैचर को रोक लिया। गोवंश को बिना उतारे वापस कर दिया।
विज्ञापन

किसानों के विरोध के बाद कनौला गो आश्रय स्थल पर जानवरों को पहुंचाया गया। किसानों का कहना है इस गो आश्रय स्थल से दर्जनों जानवर जिनके टैग लगा हुआ है हमारे फसलों को बर्बाद कर रहे। बिना व्यवस्था सुधारे और गोवंश यहां लाकर छोड़े जा रहे है। जब तक व्यवस्था नहीं सुधरती हम लोग यहां और जानवरों को लाने नहीं देंगे। लोनहा में बने गो आश्रय स्थल की क्षमता कम कम से 28 जानवरों का है। इस समय यहां 18 गोवंश संरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत जय प्रकाश राय बताया कि लोनहा गो आश्रय स्थल अव्यवस्था की जानकारी है। संबंधित ग्राम प्रधान व सचिव को चहारदीवारी व भूसा पानी की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed