{"_id":"66b91b4907c44e0098044aa4","slug":"villagers-handed-over-three-thieves-to-the-police-basti-news-c-207-1-sgkp1004-121995-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तीन चोरों को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तीन चोरों को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा
Mon, 12 Aug 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 12 Aug 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
- घूरनपुर गांव से शनिवार शाम को गायब हुए थे दो बकरे
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। घूरनपुर गांव में शनिवार की शाम गफूर अहमद के चोरी हुए दोनों बकरों को ग्रामीणों ने रजवापुर निवासी बकरी व्यापारी बशीर अहमद के घर से बरामद किया। बशीर के बताने पर ग्रामीणों ने तीन चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। गफूर अहमद के दो बकरे शनिवार की शाम गांव के सीवान में चर रह थे। अचानक बकरे लापता हो गये। काफी खोजबीन के बाद जब बकरे नहीं मिले तो ग्रामीण आसपास के गांवों में पता करने लगे।
रविवार की सुबह दोनों बकरे रजवापुर गांव के बकरी व्यापारी बशीर अहमद के यहां मिले। बशीर अहमद के बताने पर ग्रामीणों ने तीन लोगों को पकड़कर डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण थाने पर गए और तीन नामजद लोगों पर विरुद्ध तहरीर दी। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र से कई लोगों की बकरी चोरी हो रही है। खबर लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ था। प्रभारी थानाध्यक्ष मुनींद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।