{"_id":"6776df0fe48974f0e40bec44","slug":"villagers-caught-young-man-with-stolen-bike-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129811-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चोरी की बाइक के साथ युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चोरी की बाइक के साथ युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा
Fri, 03 Jan 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के कुचुनपुरवा में शराब की दुकान पर पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बताया कि वह जिस बाइक से आया था, वह चोरी की थी। युवक को पुलिस को सौंप दिया गया। पावड़ गांव के मुकेश तिवारी की बाइक सात जुलाई को चोरी हो गई थी। 12 जुलाई को केस दर्ज हुआ था। बृहस्पतिवार की सुबह पावड़ गांव के कुछ युवकों ने कुचुनपुरवा स्थित शराब की दुकान पर वही बाइक खड़ी देखी। उसे लेने पहुंचे युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।Ń