फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Village head arrested on charges of sexual exploitation.

Basti News: यौन शोषण करने के आरोप में ग्राम प्रधान गिरफ्तार

Wed, 08 Jul 2026 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Village head arrested on charges of sexual exploitation.
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के सेमरा उर्फ गलवा ग्राम पंचायत के प्रधान अनिल कुमार निषाद (35) को पुलिस ने सोमवार को यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। नगर थाने में एक युवती ने तहरीर देकर ग्राम प्रधान पर शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान ने पहले उससे शादी करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद दोनों के बीच गहरे संबध हो गए। इसका लाभ उठाते हुए आरोपी प्रधान ने पीड़िता से कई बार शारीरिक संबंध बनाया और बाद में शादी करने से इन्कार कर दिया। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। इसमें आरोपी प्रधान अनिल कुमार निवासी ग्राम सोंधिया की संलिप्तता प्रतीत हुई है।
विज्ञापन

जांच में मिले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। सोमवार को आरोपी प्रधान को करहली से भोंडसर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी करहली उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार चौधरी, कांस्टेबल चंद्रकांत पांडेय, सोनू कुमार शामिल रहे। थाने में विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी ग्राम प्रधान को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। प्रधान की गिरफ्तारी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed