फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Video of electricity substation employee counting money goes viral.

Basti News: बिजली उपकेंद्र के कर्मचारी का रुपये गिनते वीडियो वायरल

Thu, 01 Oct 2026 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Video of electricity substation employee counting money goes viral.
बस्ती। बिजली उपकेंद्र से जुड़े एक कर्मचारी का कुछ लोगों के सामने रुपये गिनते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि कर्मचारी ने बिजली चोरी के मामले को रफा-दफा करने के नाम पर संबंधित उपभोक्ता से सुविधा शुल्क के रूप में मोटी रकम ली। मामले को लेकर बिजली विभाग में हलचल है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो और ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

वायरल ऑडियो में एक उपभोक्ता की ओर से रुपये दिए जाने को लेकर अलग-अलग बातें किए जाने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि संबंधित कर्मचारी वर्तमान में अमहट उपकेंद्र पर तैनात है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कर्मचारी का कुछ समय पहले स्थानांतरण भी हो चुका था, लेकिन उसे अभी तक कार्यमुक्त नहीं किया गया है। आरोप है कि वह बिजली बिल के बकाये की वसूली के नाम पर उपभोक्ताओं के घर और प्रतिष्ठानों पर पहुंचता है।
विज्ञापन

इस दौरान बिजली चोरी की जांच भी करता है। किसी मकान या प्रतिष्ठान में बाईपास कनेक्शन मिलने पर एफआईआर दर्ज कराने की बात कहकर दबाव बनाने का आरोप भी लगाया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों की ओर से जांच की बात कही जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही वायरल वीडियो और ऑडियो की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
वीडियो वायरल होने का प्रकरण संज्ञान में नहीं है। यदि इस तरह का कोई मामला है तो जांच कराई जाएगी। सत्यता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
-खालिद अहमद, एसई, विद्युत वितरण मंडल, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed