{"_id":"6696da8e500abe328908d644","slug":"vicious-criminal-arrested-with-stolen-goods-basti-news-c-207-1-sgkp1006-120593-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चोरी के सामान के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चोरी के सामान के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार
Wed, 17 Jul 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 17 Jul 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया। चोरी के सामान के साथ पुलिस ने कस्बे के कुंअर नगर वार्ड निवासी शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध पहले से ही पांच आपराधिक केस दर्ज है।
रवि चौहान निवासी मुरादीपुर थाना हर्रैया को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने सोने वा चांदी के करीब ढाई लाख के जेवर बरामद किए हैं। कोतवाल राणा डीपी सिंह ने बताया कि कस्बे के वार्ड नंबर तीन कुंवरनगर निवासी रेखा देवी शनिवार को सुबह 10:00 बजे घर में ताला बंद कर बगल में पूजा-पाठ कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। जब वह लौट कर आई तो दरवाजे का मुख्य ताला टूटा देखा भौचक रह गई। घर में अंदर गई तो चोर उनका पायल, अंगूठी, मंगल सूत्र सहित लगभग ढाई लाख रुपए कीमत के जेवर उठा ले गए था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन में जुटी थी। संवाद