{"_id":"663fd27df5914e53120da014","slug":"vehicles-will-not-have-to-line-up-for-pollution-checking-basti-news-c-207-1-sgkp1004-116857-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रदूषण जांच के लिए वाहनों की नहीं लगानी पड़ेगी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रदूषण जांच के लिए वाहनों की नहीं लगानी पड़ेगी लाइन
Sun, 12 May 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 12 May 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
पोर्टल को अपग्रेड कर पीयूसीसी वर्जन 2.0 किया गया तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अब एप से वाहनों के प्रदूषण की जांच होगी। इसके लिए पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट पोर्टल को अपग्रेड कर पीयूसीसी वर्जन 2.0 पोर्टल तैयार किया गया है। इससे वाहनों के प्रदूषण जांच में फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और जांच के लिए लाइन भी नहीं लगानी पड़ेगी।
एआरटीओ पंकज सिंह ने बताया कि प्रदूषण की जांच के समय वाहनों की भौतिक उपस्थिति अनिवार्य होगी। फेंक एपीआई के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए यह पहल की गई है। इसके लिए पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट पोर्टल को अपग्रेड कर पीयूसीसी वर्जन 2.0 पोर्टल तैयार किया गया है। बताया कि पोर्टल का उपयोग करने के लिए सभी प्रदूषण जांच केंद्रों के स्वामी व ऑपरेटरों को पीयूसीसी सेंटर एप का प्रयोग करना होगा।
एप पर लॉगिन करने के बाद जांच केंद्र स्वामी को अपनी लॉगिन से सेंटर की लोकेशन डालनी होगी। एक सेंटर के लिए तीन मोबाइल एप का इस्तेमाल किया जा सकेगा, लेकिन एक समय में एक ही मोबाइल लॉगिन होगा। मोबाइल एप का प्रयोग स्थायी प्रदूषण जांच केंद्र को 30 मीटर की परिधि में ही हो सकेगा।
विज्ञापन
..
ऐसे होगी जांच
प्रदूषण जांच केंद्र के ऑपरेटरों को वाहनों की जांच करते हुए एप के जरिए वाहन के आगे, बगल और पीछे की तरफ से फोटो लेनी होगी। वहन की उपस्थिति दिखाने के लिए एक वीडियो भी रिकॉर्ड करना होगा। इसे एप के माध्यम से ऑनलाइन अपलोड करना पड़ेगा।