फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vehicles will not be able to go towards Ayodhya from midnight today

Basti News: आज आधीरात से अयोध्या की तरफ नहीं जाने पाएंगे वाहन

Thu, 28 Dec 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 28 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Vehicles will not be able to go towards Ayodhya from midnight today
बस्ती। शनिवार को यदि अयोध्या रूट पर फोरलेन से होकर जाने की योजना बना रहे हैं तो रुक जाइए। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर शुक्रवार मध्य रात्रि से लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर वाहनों का आवागमन रोक दिया जाएगा। शुक्रवार रात 12 बजे से बड़े वाहनों और शनिवार बह आठ बजे से कोई भी वाहन अयोध्या की तरफ नहीं जाने पाएंगे। यह डायवर्जन शनिवार शाम पांच बजे तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

एएसपी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि डायवर्जन के दौरान वाहनों को वाया कलवारी टांडा अथवा डुमरियागंज, गोंडा होते हुए भेजा जाएगा। इसके लिए जगह-जगह पर पुलिस ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

संतकबीरनगर और अयोध्या से भी रूट डायवर्ट कर दिया गया है। गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले वाहनों को संतकबीरनगर से धनघटा होते हुए कलवारी टांडा से होकर लखनऊ के लिए भेजा जा रहा है। जबकि लखनऊ से गोरखपुर जाने वाले वाहनों को अयोध्या-बाराबंकी बॉर्डर से होकर नबावगंज, कर्नैलगंज होकर भेजा जा रहा है। छोटे वाहन और आवश्यक सामग्री वाहन, एंबुलेंस, शव वाहन सहित कई वाहनों पर सहूलियत दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को संतकबीरनगर से डायवर्ट कर बखिरा, नंदौर, खेसरहा, बांसी होते हुए आगे रवाना किया जाएगा। गोरखपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन (सरकारी बस) बस्ती बड़ेवन ओवरब्रिज से मनौरी, बेवा चौराहा (डुमरियागंज) से उतरौला, गोंडा होते हुए लखनऊ जाएंगे। आंबेडकरनगर-टांडा से बस्ती की तरफ आने वाले वाहनों को कलवारी-धनघटा मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।


लखनऊ, अयोध्या की तरफ से आने वाले वाहनों को कटरा, लकड़मंडी से नवाबगंज मनकापुर की ओर और गोंडा से आने वाले वाहनों को नवाबगंज से ही डायवर्ट कर मनकापुर, उतरौला, डुमरियागंज, बांसी, नन्दौर, बखिरा होते हुए गोरखपुर भेजे जाने की व्यवस्था होगी। लखनऊ-बाराबंकी की तरफ से गोरखपुर व बस्ती की तरफ जाने वाले वाहनों को रोककर सुविधानुसार डायवर्ट करने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed